ピックアップ

“ऊष्माघात” 熱中症 _ヒンディー語

ऊष्माघात एक ऐसी बीमारी है जिससे गर्मी के दिनों में आप अस्वस्थ महसूस करते हैं। यदि आप गर्म और आर्द्र स्थान पर हैं, तो आपको ऊष्माघात होने की संभावना अधिक है। ऊष्माघात का कारण शरीर के तापमान को ठीक से नियंत्रित न कर पाना है।
आप घर के बाहर हों तब और जब आप घर के अंदर हों तब भी आपको ऊष्माघात हो सकता है।
ऊष्माघात से मृत्यु भी हो सकती है, इसलिए कृपया सावधान रहें।

यदि ऊष्माघात हो जाए तो क्या होता है?

उदाहरण के लिए…

  • सीधे खड़े नहीं हो सकते।
  • सीधे चल नहीं सकते।
  • बीमार महसूस करते हैं और उल्टी करने की इच्छा होती है।
  • बहुत पसीना आता है।
  • शरीर में दर्द होता है।
  • हाथ-पैरों में दर्द होता है, और आप उन्हें हिला नहीं पाते।
  • शरीर गर्म हो जाता है।
  • सिर में दर्द होता है। इत्यादि

 

ऊष्माघात से बचने के लिए सावधानियां

 

  • दिन में कई बार पानी पिएं।  
  • बहुत पसीना आता है, इसलिए अपने भोजन और पेय में 'नमक' शामिल करें।
  • ऐसे कपड़े पहनें जो ठंडे हों और पहनने में आसान हों।
  • ऐसे कपड़े पहनें जो पसीना आने पर जल्दी सूख जाएं।

 

घर से बाहर होते समय बरतने की सावधानियां

  • बाहर जाते समय टोपी या छाते का उपयोग करें।
  • जहां तक हो सके, किसी ठंडे छायादार क्षेत्र में [धूप से दूर] चलें।
  • कभी-कभी ठंडी छाया में आराम करें।
  • संभवतः ठंडक होने पर ही बाहर जाएं।

घर में होते समय बरतने की सावधानियां

  • एयर कंडीशनर या पंखे से कमरे को ठंडा करें।  
  • पर्दे या ब्लाइंड्स लगाएं, ताकि सूरज की रोशनी कमरे में न आएं।